spot_img

दादरखुर्द स्थित दुकान में आगजनी की घटना ,फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर खाक, पुलिस जुटी जांच में

Must Read

acn18.com दादरखुर्द/मानिकपुर चौकी अंतर्गत ग्राम दादरखुर्द स्थित एक दुकान में बीती रात आग लग गई। अज्ञात आरोपियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। प्रार्थी रजगामार में रहता है जिसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

मानिकपुर चौकी अंतर्गत ग्राम दादरखुर्द में आगजनी की घटना सामने आई है। अज्ञात आरोपियों ने रजगामार निवासी दीपचंद केशरवानी नामक व्यक्ति की दुकान को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने किन कारणों से घटना को अंजाम दिया है इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया,कि प्रार्थी प्लांटेशन का काम करता है जिसकी दुकान ग्राम दादरखुर्द में मौजूद है। शिकायत मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और मौका मुआयना किया। पुलिस का भी मानना है,कि अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। आगजनी की घटना में दुकान में रखा फर्नीचर और कुछ सामान जल गए है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपियों का सुराग लगाने पुलिस सीसीटीवी कैमरे का सहारा ले रही है। पुलिस को उम्मीद है,कि इस मामले के आरोपी जल्द उनकी पकड़ में होंगे।

देखिए वीडियो:नारायणी कम्पनी फिर से विवादो में, दीपावली बोनस देने में आनाकानी, ठेका मजदूरों ने बंद किया काम

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -