पति ने पत्नी को डंडे से पीट पीट कर उतारा मौत के घाट चरित्रशंका को लेकर घटना को दिया अंजाम,बालको थाना की है घटना, आरोपी पति को पुलिस ने लिया हिरासत में

0
4

पति ने पत्नी को डंडे से पीट पीट कर उतारा मौत के घाट चरित्रशंका को लेकर घटना को दिया अंजाम,बालको थाना की है घटना, आरोपी पति को पुलिस ने लिया हिरासत मेंScreenshot 20260223 145552 Gallery

कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आक्रोशित पति ने पत्नी को डंडे से पिटकर मौत के घाट उतार दिया, घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मौके पर जॉच कार्यवाही प्रारंभ करते हुए आरोपी पति को पकड़ लिया है।

आरोपी की पहचान फुलजेन तिर्की के रूप में हुई है जो अपने बेटे के साथ गोवा में काम करता था ।बीती रात वह घर लौटा जहां चरित्र शंका को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ, आरोपी ने आक्रोशित होकर पत्नी गीता तिर्की (36) पर लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका अपने छोटे पुत्र के साथ घर पर रहती थीं। वही पति और बड़ा बेटा गोवा में रहकर काम करते थे।

 

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया ।चरित्र शंका को लेकर हत्या करने की बात सामने आई है फिलहाल आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है।