मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

0
10

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़ किए जाने की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कब्र के साथ आपत्तिजनक हरकत की है, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।मिली जानकारी के मुताबिक, जब परिजन बच्ची की कब्र पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। कब्र के ऊपर नींबू, बंदन (काला धागा), अगरबत्ती और चावल जैसी सामग्री रखी हुई मिली। इन वस्तुओं को देखकर परिजनों को किसी तांत्रिक क्रिया या अंधविश्वास से जुड़ी गतिविधि की आशंका हुई।

पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की
Chhttisgarh : शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। संदेह के आधार पर कब्र को खुदवाकर शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान जो तथ्य सामने आए, उन्होंने पूरे गांव को हिला कर रख दिया। शव के सिर का हिस्सा गायब पाया गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्से मौजूद थे। इस स्थिति ने मामले को और गंभीर बना दिया है