spot_img

रेप से बचने के लिए छत से कूदी लड़की:हालत गंभीर, भाई का रोना सुन लोग मदद के लिए दौड़े; 5 आरोपी गिरफ्तार

Must Read

acn18.com ओडिशा / ओडिशा के जाजपुर जिले में रेप से बचने के लिए एक लड़की ने छत से छलांग लगा दी। उसे गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना रविवार की है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, क्योंझर के कलिंगा नगर में रविवार को भारी बारिश हो रही थी। लड़की भाई के साथ अपनी बहन के क्योंझर स्थित घर जा रही थी। जब दोनों बस से उतरे तब भी बारिश रुकी नहीं थी। वहां खड़े कुछ लोगों ने उन्हें सलाह दी कि वे स्कूल में ठहर जाएं और बारिश थमने पर आगे बढ़ें। लड़की और उसका भाई राजी हो गए।

रात में स्कूल लौटे आरोपी, भाई को पीटकर भगाया
कुछ देर बाद 5 लोग वापस स्कूल आए। इन लोगों ने लड़की के भाई को पीटा और उसे भगा दिया। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने लड़की से रेप की कोशिश की। बचने के लिए लड़की छत की ओर भागी और कूद गई। उसे गंभीर चोटें आई हैं और अभी वह हॉस्पिटल में है।

भाई की पुकार सुन स्थानीय लोग स्कूल पहुंचे
लड़की का भाई मदद की गुहार लगाते हुए भाग रहा था। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू किया। कलिंगा नगर पुलिस ने बताया कि भाई के बयान के आधार पर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मटन मार्केट को हटाने की मांग , कलेक्टर से की गई शिकायत , मांग पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

12 घंटे के प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम प्रदर्शन हुआ समाप्त,मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 9 गांव के ग्रामीणों ने किया था...

Acn18.com/12 घंटे के चक्काजाम के बाद कहीं जाकर पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के 9 गांव के ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त...

More Articles Like This

- Advertisement -