spot_img

शासन की योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन पर रहेगा फोकस: कलेक्टर संजीव झा , कोरबा जिले के 16वें कलेक्टर संजीव कुमार झा ने किया पदभार ग्रहण

Must Read

ACN18.COM कोरबा 01 जुलाई 2022/कोरबा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज यहॉ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्री झा कोरबा जिले के 16वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये है। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर श्री झा का स्वागत किया। पदभार ग्रहण के पश्चात कलेक्टर संजीव झा ने मीडिया कर्मियों से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होने जिले के विकास की गति को आगे बढाने के संबंध में कहा कि शासन की योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन पर फोकस रहेगा। साथ ही शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर जिलेवासियों को लाभान्वित करने पर जोर रहेगा।

- Advertisement -

उन्होने कहा कि गौठानों को आजीविका गतिविधियों का केन्द्र बनाकर ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोडने के कार्यो को भी लगातार संचालित किया जाएगा। कलेक्टर श्री झा के पदभार ग्रहण के अवसर पर एडीएम विजेन्द्र सिंह पाटले, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर अवध सिंह राणा, एसडीएम पोडी उपरोडा, एसडीएम कोरबा हरिशंकर पैकरा, एसडीएम कटघोरा कौशल प्रसाद तेंदुलकर, डिप्टी कलेक्टर भरोसाराम ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर संजीव झा 2011 बैच के आईएएस अधिकारी है। श्री झा इससे पहले सरगुजा और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर रह चुके है। इसके पूर्व श्री झा सूरजपूर जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में शासकीय दायित्वों का निष्ठापूवर्क एवं कुशलता से निर्वहन कर चुके है।

भगवान जगन्नाथ रथ तक पहुंचे:प्रथम सेवक के रूप में भगवान को लेकर गईं राज्यपाल; मुख्यमंत्री ने स्वर्ण झाड़ू से साफ किया रास्ता

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -