Acn18.com कोरबा / भारत-ऑस्ट्रेलिया के मध्य विश्व कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बस थोड़ी देर बाद शुरू होने वाला है। इस मैच का आनंद लोग बड़े पर्दे पर ले सकें इसके लिए कोरबा के चित्रा टॉकीज में प्रसारण की व्यवस्था की गई है। टॉकीज के संचालक गोपाल मोदी ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग चल रही है और बड़ी तादाद में अभी तक लोगों ने सीट बुक कर ली है



