spot_img

मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व , भजन कीर्तन का चलता रहा दौर ,भोग भंडारे का भी हुआ आयोजन

Must Read

acn18.com कोरबा/कोरबा में मकर संक्रांति के अवसर पर कई तरह के धार्मिक आयोजन हुए। दिन भर कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में मौजूद कपिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। भजन किर्तन के बाद भोग भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में लोगां ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

- Advertisement -

हमारा भारत देश त्यौहारों का देश है जहां अलग अलग धर्म के लोग निवास करते हैं और पूरे साल कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का काफी महत्व है। देश के अलग अलग राज्यों में इसे कई नामों से मनाया जाता है। नए साल के प्रथम मास में पड़ने वाले इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। कोरबा शहर के अलग अलग स्थानों पर इसे धूमधाम से मनाया गया और इस पर्व को लेकर जो मान्यताएं है उसकी पूर्ती की गई। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद् व बजरंग दल द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल नगर स्थित कपिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर में भजन किर्तन करने के साथ ही भोग भंडारे का भी आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

मकर संक्रांति के मौके पर दिन भर कई तरह के आयोजन होते रहे। दान दक्षिणा कर लोगों ने इस पर्व को मनाया। देर रात भजन किर्तन का दौर चलता रहा जिसमें शामिल होकर लोगों ने पुण्य लाभ अर्जित किया।

मिस यूनिवर्स बनीं USA की गैब्रिएल:भारत की हरनाज ने पहनाया ताज, दिविता टॉप 5 में नहीं पहुंच सकीं

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

यातायात पुलिस को सहूलियत देने पर काम.गर्मी के मौसम में परेशानी दूर करने पर ध्यान

ACN18.COM कोरबा / कोरबा में तापमान का स्तर 42 डिग्री के आसपास पहुंचने के साथ कई प्रकार की परेशानियां...

More Articles Like This

- Advertisement -