spot_img

दशहरे का पर्व मनाया जाएगा धूमधाम से ,विभिन्न समिती जुटी है तैयारियों में ,भव्य तरीके से की जाएगी आतिशबाजी

Must Read

acn18.com दशहरा/ पूरे दो साल बाद कोरबा में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण की वजह से यह पर्व काफी प्रभावित हुआ था लेकिन इस बार सारे प्रतिबंध समाप्त होने के बाद विभिन्न समितियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाए जाने की तैयारी की जा रही है। फेस वन,मुड़ापा सहित पुराना बस स्टैंड में रावण के विशाल पुतले बनाए जा रहे जिसका निर्माण अंतिम चरणों में पहुंच गया है।

- Advertisement -

कोरबा में इस बार विजयादशमी का पर्व भव्य रुप से मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण पूरे दो साल तक यह पर्व नहीं मनाया जा सका था लेकिन अब स्थिती सामान्य हो गई है लिहाजा विभिन्न समितियां रावण दहन की तैयारियों में जुट गए है। कोरबा शहर में फेस वन स्थित कोसाबाड़ी दशहरा उत्सव समिती काफी प्रसिद्ध है। यहां इस बार 55 फिट उंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। इस बार यहां मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला भी बनाया जा रहा है। जिसकी उंचाई करीब 35 फिट उंची होगी। आंखो में लाईट लगाने के साथ ही आकर्षक आतिशबाजी भी इस बार आकर्षण का केंद्र होगा।

मुड़ापार में भी दशहरे का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यहां भी रावण का विशाल पुतला बनाया जा रहा है जिसे आकार देने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। करीब 80 फीसदी काम पूरा हो गया है। समिती के सदस्य इस पर्व को सार्थक बनाने में जी जान से जुटे हुए है। पूरे दो साल बाद बिना किसी प्रतिबंध के इस पर्व को मनाया जाएगा।

पुराना बस स्टैंड का दशहरा उत्सव भी कोरबा में काफी प्रसिद्ध है। पुराना बस स्टैंड से ही यहां दशहरे का पर्व बनाने की शुरुआत हुई है जिसकी सिलसिला अब भी जारी है। समिती के द्वारा रावण का विशाल पुतला बनाया जा रहा है,इसके साथ ही यहां भोग भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है।

पांच अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा,जिसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। अलग अलग समय में रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रावण का दहन किया जाएगा।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज गांधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना ‘महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना’ के शुभारंभ …

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सरकारी के रुपयों का किय गबन, सरपंच सस्पेंड

जशपुर। एसडीएम पत्थलगांव आकांक्षा त्रिपाठी ने सरपंच को निलंबित किया। एसडीएम ने 2023-24 सिरमती, वार्ड पंच, ग्राम पंचायत   ...

More Articles Like This

- Advertisement -