
नगर निगम कोरबा क्षेत्र की सभी कबाड़ दुकानों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। सुबह राताखार बस्ती में सबसे पहले नगर निगम की तोड़ू टीम पहुंची और कबाड़ व्यवसाइयो द्वारा किए गए अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। मुड़ापार और अन्य क्षेत्र में चल रही कबाड़ दुकानों के विरुद्ध भी तोड़फोड़ की कार्रवाई चल रही है। नगर निगम के तोड़ू दस्ते के साथ पुलिस के जवान भी मौजूद है ताकि किसी भी तरह के प्रतिकार को वे टाल सके




