spot_img

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले:ब्रह्ममुहूर्त में गणेश और द्वार पूजा हुई, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

Must Read

वैदिक मंत्रोच्चार और श्री बद्री विशाल लाल की जय के नारों के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले गए। इस समय 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे। इससे पहले ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के बाहर गणेश पूजन हुआ। इसके बाद पुजारियों ने द्वार पूजा की। मंदिर का कपाट तीन चाबियों से खोला गया।

- Advertisement -

कपाट खुलते ही पहले दर्शन अखंड ज्योति के हुए। यह 6 महीने से जल रही है। इसके बाद बद्रीनाथ पर चढ़ा हुआ घी से बना कंबल हटाया गया। जो 6 महीने पहले कपाट बंद होने के समय भगवान को ओढ़ाया जाता है। इस कंबल को प्रसाद रूप में बांटा जाएगा। मंदिर के कपाट पिछले साल 14 नवंबर को बंद हुए थे।

6 से 8 बजे तक बिना श्रंगार वाले दर्शन
चारधाम तीर्थ पुरोहित पंचायत के महासचिव डॉ. ब्रजेश सती ने बताया कि सुबह 6 से 8 बजे तक भगवान के बिना श्रंगार के दर्शन होंगे। जिसे निर्वाण दर्शन कहते हैं। इसके बाद तकरीबन 8 बजे पहला जलाभिषेक होगा और पहली पूजा प्रधानमंत्री के नाम से होगी।

इसके बाद 9 बजे बालभोग लगेगा। दोपहर 12 बजे पूर्ण भोजन का भोग लगेगा। ये ही भोग ब्रह्मकपाल भेजा जाएगा। भोग पहुंचने के बाद ही वहां पहला पिंडदान होगा।

पहले दिन 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, 7 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया

  • मंदिर को करीब 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। पहले दिन दर्शन के लिए लगभग 20 हजार से ज्यादा लोग दर्शन के लिए पहुंचे।
  • 11 मई की रात से ही हल्की बारिश होने लगी थी। इससे पहले मौसम विभाग ने 11 से 13 मई तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया था। बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए 9 मई की शाम तक कुल 6 लाख 83 हजार लोगों के रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

एसईसीएल में गहराता जा रहा है संडे ड्युटी और ओव्हर टाईम का विवाद,प्रबंधन के कुछ अधिकारी निशाने पर,श्रमिक नेताओं में देखी जा रही नाराजगी

Acn18.com/कोरबा में एसईसीएल प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के बीच तकरार जारी है। इस बार मुद्दा कोल कर्मियों के संडे...

More Articles Like This

- Advertisement -