spot_img

प्लास्टिक की बोरियों में मिली थी युवक की सड़ी-गली लाश:एक ही परिवार के 6 आरोपी गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी देता था युवक

Must Read

Acn18.com/जशपुर जिले के छुरी जलप्रपात के पास प्लास्टिक की बोरियों में युवक की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक परिवार के 6 सदस्यों ने युवक की हत्या कर दी थी। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, ग्राम झारगांव बरटोली का रहने वाला रामचंद्र नगेशिया आरोपियों को बार-बार चिढ़ाता था और उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। युवक को शराब पीने की लत थी। शराब के नशे में वो अक्सर आरोपियों के घर में घुस जाता था और उनकी बेटी की खुदकुशी को लेकर चिढ़ाया करता था।

महीनेभर पहले रामचंद्र शराब के नशे में गुदल राम के घर घुस गया और कहने लगा कि तुम्हारी बेटी रुपंती बाई तो आत्महत्या कर चुकी है, अब मैं तुम्हारी दूसरी बेटी और दामाद संजय को भी जान से मार दूंगा। बार-बार दी जाने वाली धमकी से गुदल राम के परिवार वाले आक्रोशित हो गए। इन सभी ने मिलकर रामचंद्र नगेशिया को पकड़ लिया और उसके गले में रस्सी बांधकर उसका गला घोंट दिया।

हत्या के बाद आरोपियों ने लाश के टुकड़े कर उसे दो प्लास्टिक की बोरियों में भर लिए। दोनों बोरियों को बाइक पर लादकर आरोपियों ने छुरी जलप्रपात के पास ले जाकर फेंक दिया। इधर मृतक का कुछ पता नहीं चल रहा था। उसके परिजनों ने सन्ना थाना क्षेत्र के सोनक्यारी चौकी में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें बसंत राम (21 वर्ष), गोविंद राम (32 वर्ष), संजय राम (28 वर्ष), सस्तु राम (30 वर्ष), ठीमन राम (35 वर्ष) और गुदल राम (45 वर्ष) शामिल है। ये सभी एक ही परिवार के हैं, जिसमें पिता-पुत्र, दो दामाद, फूफा और मामा शामिल हैं। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल 2 बाइक भी जब्त की है।

ऐसे पता चला था घटना का

शनिवार शाम छुरी जलप्रपात में सड़ी-गली हालत में दो बोरों में बंद टुकड़ों में एक युवक की लाश मिली। कुछ ग्रामीण वॉटरफॉल के पास घूमने गए थे, तो उन्हें किसी चीज तेज बदबू आई, जिसके बाद उन्होंने वहां पड़ी 2 बोरियों को खींचा। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरियों को खुलवाया, तो उसमें युवक की लाश के टुकड़े मिले। लाश पूरी तरह से सड़ चुकी थी। शव की शिनाख्त एक महीने पहले लापता हुए रामचंद्र नगेशिया के रूप में हुई थी। इसकी पुष्टि के लिए शवों के टुकड़ों की फॉरेंसिक जांच की गई थी। जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को अंबिकापुर से बुलाया गया था। युवक के परिजनों को भी बुलाया गया था, जिन्होंने कपड़ों और चप्पल के आधार पर शव की शिनाख्त रामचंद्र नगेशिया के रूप में की थी।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

जामा मस्जिद में हुआ जमकर बवाल एक दूसरे पर किया गया चरण प्रहार देखिए कैसे हुई जूतम पैजार

जामा मस्जिद में हुआ जमकर बवाल एक दूसरे पर किया गया चरण प्रहार देखिए कैसे हुई जूतम पैजार कटघोरा में सामाजिक बैठक...

More Articles Like This

- Advertisement -