थम नही रह सड़क हादसों का दौर : चोटिया के पास एम्बुलेंस सड़क किनारे घुसी ट्रक में,इससे पूर्व सूरजपुर के पास हुए हादसे में एक ही परिवार के 8 लोग हुए घायल

0
142

acn18.com कोरबा /कोरबा के साथ ही प्रदेश के दूसरे जिलों में सड़क हादसों के दौरान लोगों के हताहत होने का दौर जारी है। दो साल के मासूम बच्चे का उपचार कराने कार के माध्यम से कोरिया से अम्बिकापुर जा रहा एक परिवार सूरजपुर के परसा पारा के पास हादसे का शिकार हो गया। उनकी कार किसी दूसरे कार से जा भिड़ी जिसमे 8 लोग घायल हो गए जिसमे कार सवार एक ही परिवार के 8 लोग घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल पाँच लोगो को लेकर एम्बुलेंस रायपुर के लिए रवाना हुई लेकिन वो भी चोटिया में सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी जिससे एम्बुलेंस में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में 1 बच्चा,4 महिला व 6 पुरुष घायल हो गए है। सभी का उपचार अस्पताल में चल रहा है

 

vlcsnap 2023 02 04 13h20m28s704

vlcsnap 2023 02 04 13h19m45s459

vlcsnap 2023 02 04 13h19m51s761

vlcsnap 2023 02 04 13h20m10s233

 

विश्व कैंसर दिवस के मौके पर निकाली गई जागरुकता रैली ,लोगों को नशे से दूर रहने के लिए किया गया प्रेरित ,तंबाकुयुक्त पदार्थों से दूर रहने की हुई अपील