कुसमुंडा खदान में नियोजित ठेका कंपनी श्रमिकों का कर रहा शोषण,आक्रोशित श्रमिक पहुंचे कुसमुंडा जीएम कार्यालय।

0
61

acn18.com कोरबा/ कोरबा के कुसमुंडा खदान में नियोजित जय अंबे रोड लाईन ठेका कंपनी में कार्यरत ठेका श्रमिकों ने खुद के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कुसमुंडा जीएम से शिकायत की है। श्रमिकों का आरोप है,कि उन्हें न तो निर्धारित दर पर वेतन दिया जा रहा है और न ही समय पर भुगतान किया जा रहा है। सुरक्षा के उपकरण भी उन्हें मुहैया नहीं कराया जा रहा है। इतना ही नहीं लगातार उनका शोषण किया जा रहा है। लगातार उपेक्षा झेल रहे मजदूर जीएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने स्पष्ट रुप से कह दिया है,कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो,मजबूर होकर उन्हें काम बंद करना पड़ेगा।