spot_img

कुसमुंडा में नवविवाहिता की मौत का मामला आया सवालों के घेरे में,जलने के कारण हुई मौत,पति पर जताई जा रही हत्या की आशंका

Must Read

acn18.com कोरबा /प्रदेश के कोरबा जिले में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सवालों के घेरे में आ गया है। कुसमुंडा थाना क्षेत्र मं रहने वाली 22 वर्षीय सावित्री सारथी की जलने के कारण मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति पर ही हत्या करने की आशंका व्यक्त की है। दोनों के विवाह को महज 14 माह ही हुए हैं। मामले में पुलिस द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

कोरबा जिले में कुसमुंडा थानातंर्गत एक नवविवाहीता की जलने से मौत हो गई। मृतका का नाम सावित्री सारथी था,जो मूलरुप से जांजगीर जिले में मुलमुला थानांतर्गत ग्राम पौना की निवासी थी,और उसने गांव में रहने वाले अपने प्रेमी हरीष सारथी से प्रेम विवाह किया था। करीब 14 माह पूर्व दोनों ने बिहार जाकर शादी रचाई थी फिर कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में आकर रह रहे थे। बीती रात करीब 12 बजे पति हरीष सारथी ने उसे जले हुए हालत में जिला अस्पताल में दाखिल किया और फरार हो गया,जिसके बाद सावित्री की मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति पर ही हत्या करने की आशंका जताई है।मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*बालको के जीईटी हॉस्टल में धूमधाम से मनाया गया ईद*

*बालकोनगर, 01 अप्रैल 2025।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने धूमधाम से ईद मिलन समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -