spot_img

कार सवार युवकों ने पेट्रोल पंप संचालक को लगाया हजारों का चूना, डीजल भरा लिया,रुपए दिए बिना ही हो गए फरार, शिकायत के बाद पुलिस जुटी जांच में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ घटनाक्रम।देखए वीडियो।

Must Read

Acn18.com/कोरबा के कुसमुंडा में संचालित मुस्काल फ्युल्स पेट्रोल पंप के संचालक को बीती रात कार सवार दो युवकों ने हजारों का चूना लगा दिया। कार के साथ ही जेरीकेन में 93 लीटर डीजल भरवाकर युवकों ने कर्मचारियों की आंखो में धूल झोंककर बिना रुपए दिए ही फरार हो गए। घटनाक्रम का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। संचालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

- Advertisement -

तस्वीर में नजर आ रही ये वही कार और युवक हैं जिन्होंने बीती रात कुसमुंडा में संचालित मुस्कान फ्युल्स पेट्रोल पंप में हजारों का डीजल लेकर रफु चक्कर हो गए और डीजल का भुगतान भी नहीं किया। बीती रात करीब साढ़े तीन बजे नीले रंग की टियागो वाहन में युवक पेट्रोल पंप पहुंचे और कार को फुल टंकी कराया। इसके बाद उन्होंने जेरीकेन में भी 63 लीटर डीजल लिया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों से बिल मांगा। बिल लेने कर्मचारी जैसे ही पीछे मुड़ा कार सवार मौका देखकर फरार हो गए। कर्मचारी ने उन्हें रुकवानों का प्रयास भी लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद कर्मियों ने संचालक को फोन कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे से लिए गए वीडियो में साफ-साफ नजर आ रहा है,कि कैसे कार चालकों ने पेट्रोल पंप कर्मी को अपने झांसे में लिया और मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान पता चला है,कि कार में जो नंबर प्लेट लगा वह भी सही नहीं है। संचालक की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

इस पूरे घटनाक्रम में कार सवार युवकों ने पेट्रोल पंप संचालक को 93 लीटर डीजल का चूना लगाया है जिसका बाजार भाव तकरीबन दस हजार रुपए है। पता चला है,कि डीजल भरवाने के बाद कार सवार दीपका की तरफ फरार हुए है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है देखने वाली बात होगी,कि सफलता कब मिलती है

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रेत अनलोड करने के समय ट्रक का डाला आया चालू लाईन की चपेट में,दो टायर हुए ब्लास्ट,लग गई आग

Acn18.com/कोरबा के दर्री क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पॉवर सिटर मार्ग पर चल सिविल काम...

More Articles Like This

- Advertisement -