Home Uncategorized कुठुर के पास बाइक को ठोकने के साथ कार पलटी.बाइक चालक का...

कुठुर के पास बाइक को ठोकने के साथ कार पलटी.बाइक चालक का दावा- अधिक स्पीड में थी कार

0
47
vlcsnap 2024 07 02 17h14m44s120

acn18.comजांजगीर / जांजगीर चांपा जिले के कुठुर गांव में जबरदस्त हादसा हो गया। यहां एक बाइक को ठोकने के बाद कर अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी होने पर मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। बाइक चालक ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कर की स्पीड बहुत ज्यादा थी।

acn carrrr 1

कुठुर मुख्य मार्ग पर यह हादसा हुआ। यहां पर आवाजाही के दौरान एक कार उसके चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। सब कुछ कोशिश के बावजूद कर सड़क से बाहर उतरी और पलट गई। इस दौरान उसने एक बाइक को भी अपनी चपेट में लीया। कार चालक ने बताया कि हादसे को टालने के लिए उसने अपनी ओर से कोशिश जरूर की।

दूसरी और बाइक चालक ने बताया कि कर की रफ्तार देखने के बाद में संभावित अनहोनी से डरा हुआ था । अपनी जान बचाने उसने खुद को अलग कर लिया लेकिन उसकी बाइक इस हादसे की भेंट चढ़ गई।

मुख्य मार्ग पर हादसा होने के कारण जल्द ही लोगों की भीड़ यहां लग गई जो यह जानने को जुटी थी कि आखिर इसमें हुआ क्या है। इस बारे में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई है ताकि वह आगे अपना काम कर सके