Home KORBA डंपिंग में मिला बुजूर्ग का शव,मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त

डंपिंग में मिला बुजूर्ग का शव,मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त

0
80

Acn18.com/कोरबा में सर्वमंगला पुलिस चौकी अंतर्गत बरमपुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पीछे एक बुजूर्ग व्यक्ति का शव पाया गया है। लाश मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी वहीं उसकी मौत भी कैसे हुई है इस बात का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है,जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।