Acn18.com/कोरबा में कोतवाली थानांतर्गत ईमलीडुग्गू स्थित बंसोड़ मुहल्ला के पास बहने वाली हसदेव नदी में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश पाई गई है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में पड़ताल में जुट गई। लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान करने का प्रयास किया गया,लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद उसके शव को जिला अस्पताल स्थित मर्च्युरी भिजवा दिया गया है। मृतक की शिनाख्त के लिए आस पास के थाना व चौकी को सूचना दे दी गई है।




