spot_img

भाजपा महिला मोर्चा ने सरकार को याद कराया शराबबंदी का मुद्दा, निहारिका शराब दुकान के बाहर किया प्रदर्शन, भूपेश सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Must Read

शराबबंदी के मुद्दे को लेकर भाजपा एक बार फिर से प्रदेश सरकार की खिलाफत करने में जुट गई है। सरकार को चुनावी वादा याद दिलाने हुए भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने निहारिका स्थित विदेशी और प्रीमियम दोनों ही शराब दुकानों को बंद करते हुए प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा का आरोप है,कि भूपेश सरकार शराब बेचकर लोगों के घरों को बबार्द कर रही है।

- Advertisement -

शराबबंदी के मुद्दे को लेकर भूपेश सरकार एक बार फिर से विपक्ष के निशाने पर आ गई है। चुनाव के दौरान किए गए वादे को याद दिलाते हुए भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने निहारिका स्थित विदेशी और प्रीमियम शराब दुकान को बंद कराते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में तख्ती लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं का आरोप है,कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने हाथों में गंगाजल लेकर सरकार बनने पर पूर्ण शराबबंदी करने का वादा किया था। लेकिन सरकार बनते ही कांग्रेस वादे को भूल गई और खुद शराब बेचने में जुट गई। शराब के कारण सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है। पति शराब पीकर घर आता और विवाद के साथ ही मारपीट करता है।

महिलाओं के प्रदर्शन के कारण काफी समय तक शराब दुकान बंद रही। जब तक प्रदर्शन चला तब तक दुकान के शटर बंद रहे। महिलाओं ने कहा,कि उनका यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। सरकार अगर जल्द ही अपना वादा पूरा नहीं करती तो चुनाव में उनकी विदाई तय है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मतदान के प्रति जन-जागरूकता लाने विशेष अभियान* *जाबो कार्यक्रम अंतर्गत किया जा रहा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन*

Acn18. Comरायपु/ नगरीय निकाय एवं पंचायत आम चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए बलरामपुर...

More Articles Like This

- Advertisement -