Home Astrology राखड गाड़ी ने बिजली के खम्भे उखाड़े, इससे पहले 21 खम्भे...

राखड गाड़ी ने बिजली के खम्भे उखाड़े, इससे पहले 21 खम्भे को किया था क्षतिग्रस्त, गांव में छाया अंधेरा राखड़ गाड़ी चलने से लोगो मे भारी आक्रोश, कोरबा जिले के दादर ढेलवाड़ीह की घटना

0
36

राखड गाड़ी ने बिजली के खम्भे उखाड़े

इससे पहले 21 खम्भे को किया था क्षतिग्रस्त,

गांव में छाया अंधेरा राखड़ गाड़ी चलने से लोगो मे भारी आक्रोश

कोरबा जिले के दादर ढेलवाड़ीह की घटनाScreenshot 20260219 105319 Gallery

कोरबा जिले का प्रत्येक कोना राखड़ के कहर से कांप रहा है दादर क्षेत्र में भी खुलेआम राखड़ को डंप किया जा रहा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर तो असर पड़ ही रहा है इसके अलावा दैनंदिन जीवन को भी प्रभावित कर रहा है।राखड़ वाहन से प्रदूषण बढ़ते जा रहा है, वहीं तेज रफ्तार वाहन के चलते लोगों की जान को भी खतरा है। मना करने के बावजूद इस क्षेत्र में मनमाने तरीके से यह काम चल रहा है।

बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भी राखड डंप में लगे वाहन ने बिजली का खंभा तोड़ दिया था । गांव के लगभग 21 बिजली खंभे टूट गए थे जिससे काफी नुकसान विद्युत विभाग को हुआ था। लेकिन तब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब दोबारा वही स्थिति बनने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

बिजली लाइन टूटने से गांव में न सिर्फ घरों की रोशनी गई बल्कि पेयजल आपूर्ति और छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हुए

।मानिकपुर चौकी पुलिस ने इस मामले में वाहन जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है