spot_img

प्रशासन ने मनाया गौरव दिवस ,कापुबहरा में गिनाई सरकार की अब तक की उपलब्धि

Must Read

acn18.com कोरबा/छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने अपने कार्यकाल के 4 साल पूरे किए हैं। इसे छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का नाम दिया गया है। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत कापूबहरा गांव में गौरव दिवस पर कार्यक्रम किया गया। इसमें मुख्य रूप से सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।

- Advertisement -

विधायक मोहित राम केरकेट्टा, गौसेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, कलेक्टर संजीव झा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व प्रशासनिकअधिकारी और ग्रामीण इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कापूबहरा मैं पहली बार इस तरह का आयोजन सरकारी तंत्र ने किया। उद्देश्य था कि लोगों को प्रदेश सरकार के द्वारा कराए जा रहे कार्यों के बारे में आखिर कितनी जानकारी है और वे इसे किस तरीके से लेते हैं। छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर विधानसभा क्षेत्र और जिले के संदर्भ में इन वर्षों में किए गए कार्यों जिनमें अधोसंरचना के अलावा दूसरे कामकाज शामिल है,की विशेष रूप से चर्चा की गई। बताया गया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल के अलावा अनेक क्षेत्रों से जुड़ी हुई जरूरतों को पूरा किया गया है। छत्तीसगढ़ द्वारा गौरव दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उन्होंने सरकार की संकल्पना और इन वर्षों में प्रदेश के विकास के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। बताया गया कि जो संकल्प दोहराए गए थे, उन्हें क्रियान्वित किया जा रहा है और अधूरे सपनों की पूर्ति करने की कोशिश की जा रही है। कार्यक्रम के अंत में किसानों को रागी बीज व वृद्धजनों को कम्बल वितरित किया गया। विधायक मोहितराम केरकेट्टा ने बताया कि कापू बहरा में दो करोड़ की लागत से इंडस्ट्रियल पार्क बनाने स्वीकृति मिल गई है जिससे बेरोजगारों को रोजगार के लिए प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।

ढाई सौ वर्ष पहले समानता, अहिंसा, नशामुक्ति और सरल समाज की दिशा में सोचना बाबा गुरु घासीदास का महानता का परिचय : कलेक्टर संजीव झा

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कलेक्टर की तस्वीर के सामने कर रहे हैं पूजा अर्चना, देखिए कलेक्टर से क्या मांग रहे हैं ग्रामीण. वीडियो

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायत के लोग पेंड्रा रोड सड़क पर आ...

More Articles Like This

- Advertisement -