कोरबा . कोरबा जिले के ऊरगा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना में अनाचार की एक घटना ने लोगों को सक्ते में डाल दिया। हैरानी की बात यह है कि इस मामले में पीड़िता वरिष्ठ नागरिक दर्जे की है। उसके साथ ग्रामीण क्षेत्र के एक व्यक्ति के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र में आम हुई , लोग सोच में पड़ गए कि आखिर हो क्या रहा है? उरगा पुलिस ने इस घटना को लेकर अपराध पंजीबद किया है। नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और अगली कार्यवाही की जा रही है।




