Acn18.comकोरबा/ कोरबा पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सप्ताह भर पहले ही किसी दूसरी युवती से शादी कर ली थी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गृहग्राम से गिरफ्तार कर लिया है।

सीएसईबी पुलिस चौकी, थाना सिविल लाइन रामपुर, कोरबा में 16.05.2025 को क्षेत्र अंतर्गत निवासरत एक युवती ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी भोज राम पटेल (उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम रीमाडीह, पोस्ट पोड़ी शंकर, थाना बम्हनीनडीह, जिला जांजगीर-चांपा) ने उसे शादी का झांसा देकर वर्ष 2022 से 2023 के मध्य लगातार शारीरिक संबंध बनाए और उसका बलात्कार किया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 298/2025 धारा 376(2),(n) आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया।
यह मामला महिला संबंधी और गंभीर प्रकृति का होने के कारण, इसके त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना और चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक प्रमोद कुमार चंद्राकर को उचित दिशा-निर्देश प्राप्त हुए।
वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में, आज दिनांक 01.06.2025 को आरोपी भोज राम पटेल (उम्र 28 साल, निवासी रीमाडीह, थाना बम्हनीनडीह, जिला जांजगीर-चांपा) को उसके गृहग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया है। वैधानिक कार्यवाही के बाद आरोपी को माननीय जिला न्यायालय कोरबा में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया जा रहा है।




