spot_img

तेलुगु समाज ने आयोजित की शीतला पूजा.श्रम उद्योग मंत्री देवांगन शामिल हुए कार्यक्रम में

Must Read

acn18.com कोरबा / लघु भारत कहे जाने वाले कोरबा में भिन्न-भिन्न संस्कृति के दर्शन अलग-अलग समय पर लोगों को होते हैं। कोरबा नगर के शिवाजी नगर में तेलुगुसमाज के द्वारा मां शीतला पूजा का आयोजन किया गया। विधि विधान के साथ इस कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। छत्तीसगढ़ के श्रम और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन विशेष रूप से इस आयोजन में शामिल हुए।

- Advertisement -

तेलुगु समाज के द्वारा परंपरागत रूप से शीतला पूजा का कार्यक्रम इस क्षेत्र में किया गया। पुरोहितों के द्वारा पूजा को संपन्न कराया गया। इस दौरान कई प्रकार के नजारे देखने को मिले। भाजपा कोसाबादी मंडल के अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा ने इस आयोजन को लेकर अपनी बात रखी।

श्रम उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि तेलुगु समाज के द्वारा कई वर्षों से इस प्रकार के आयोजन नगर में किए जा रहे हैं। इसके पीछे उसकी अपनी भावनाएं हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से कोरबा जिला प्रदेश और देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना ईश्वर से की गई। शीतला पूजा के इस विशेष अनुष्ठान में तेलुगु समाज से जुड़े हुए सभी लोगों ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सौंदर्यीकरण के नाम पर पैसों की हो रही बर्बादी,नगर निगम ने लगा दी घास,रखरखाव को लेकर नहीं दिया जा रहा ध्यान

Acn18.com/नगर निगम कोरबा द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से सौंदर्यीकरण अभियान चलाया जा रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -