spot_img

टेलीकॉम कंपनियां अगले 12 महीने में कई बार टैरिफ बढ़ाएंगी:प्रति यूजर आय ₹182 से बढ़ाकर ₹300 करने की तैयारी; सर्विसेज और महंगी होंगी

Must Read

मोबाइल टेलीकॉम सर्विसेज और महंगी होंगी। ये कंपनियां अगले 12 महीनों में कई बार टैरिफ बढ़ाएंगी। इसी साल 3 जुलाई को टैरिफ 25% बढ़ चुका है।

- Advertisement -

केयरएज रेटिंग्स के मुताबिक इस बढ़ोतरी से टेलीकॉम कंपनियों जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया की प्रति यूजर औसत आय (RPU) ₹182 से 15% बढ़कर ₹220 हो जाएगी। कंपनियों की तैयारी RPU ₹300 से ऊपर ले जाने की है।

भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल का कहना है, ‘प्रति यूजर आय ₹300 तक पहुंचने के बाद भी भारत दुनिया का सबसे सस्ता टेलीकॉम मार्केट बना रहेगा।

देश में इंटरनेट की पहुंच 2014 में सिर्फ 13.5% थी, जो 2024 में चार गुनी यानी 52.2% हो गई। 2018-19 से लेकर 2022-23 के बीच टेलीकॉम इंडस्ट्री की आय 1 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई।

2016 में 4जी सर्विसेज शुरू होने के बाद टैरिफ घटा था। इसके बाद देश में इंटरनेट की पहुंच तेजी से बढ़ी। फीचर्स की डिमांड भी बढ़ी। अब 5जी सर्विसेज शुरू हो गई हैं। टेक्नोलॉजी एडवांस होने के साथ ही डेटा का इस्तेमाल भी बढ़ता है।

कंपनियां इसी ट्रेंड का फायदा उठाना चाह रही हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में टेलीकॉम इंडस्ट्री की कुल आय 2.4 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई। बीते 10 साल में टेलीकॉम कंपनियां 22 से घटकर 5 रह गई।

7 साल में 36% बढ़ सकता है टैरिफ: बैंक ऑफ अमेरिका
बैंक ऑफ अमेरिका का मानना है कि अगले 5 सालों के दौरान भारत में टेलीकॉम RPU 13.6% बढ़कर ₹250 और 7 साल में 36.4% बढ़कर ₹300 पहुंचेगा। सिटी रिसर्च का अनुमान है कि एयरटेल आने वाले सालों में सबसे ज्यादा टैरिफ बढ़ाएगी। वर्ष 2025-26 तक ₹270 और 2027 तक ₹305 तक पहुंच सकता है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -