spot_img

CM Nitish Cabinet Expansion: तेज प्रताप की एंट्री तो कुशवाहा का नाम नहीं, इन 31 मंत्रियों ने ली शपथ

Must Read

पटना, बिहार की महागठबंधन सरकार (Mahagathbandhan Government of Bihar) का मंत्रिमंडल विस्तार (Bihar Cabinet Expansion) मंगलवार को राजभवन में संपन्‍न हुआ। इसके लिए 31 मंत्रियों की लिस्ट देर रात ही फाइनल (List of Bihar Ministers Final) हो चुकी थी। मंगलवार को लिस्‍ट में शामिल मंत्रियों ने समूहों में शपथ ली। शपथ लेने वाले मंत्रियों में लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) शामिल हैं। शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची में उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) का नाम नहीं था।

- Advertisement -

शपथ लेने वाले 31 मंत्रियों में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के 11, राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के 16, कांग्रेस (Congress) के दो तथा हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (HAM) के एक मंत्री का फार्मूला बनाया गया। एक निर्दलीय को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई। छूट गए कई बड़े चेहरों को अगले मंत्रिमंडल विस्‍तार में जगह दी जानी है।

बताया जा रहा है कि आरजेडी व जेडीयू के बीच गृह विभाग को लेकर फंसा पेच सुलझा लिया गया है। हमेशा की तरह गृह विभाग मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार अपने पास ही रखेंगे। बदले में आरजेडी के खाते में विधानसभा अध्‍यक्ष का पद गया है। सूत्र बताते हैं कि अवध बिहारी चौधरी महागठबंधन सरकार में विधानसभा अध्‍यक्ष बनाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि आरजेडी के आलोक मेहता शिक्षा मंत्री बनाए जाएंगे।

मंत्रिमंडल में आरजेडी कोटे से लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बनाया जाना तय माना जा रहा है। जेडीयू कोटे से उपेंद्र कुशवाहा का नाम सूची में शामिल नहीं था। मंत्रिमंडल विस्‍तार में वाम दलों (Left parties) को जगह नहीं मिल सकी। हालांकि, वाम दल सरकार का समर्थन करेंगे। महागठबंधन की सरकार में जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस, हम, सीपीआइ-एमएल, सीपीआइ एवं सीपीएम शामिल हैं।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -