spot_img

मुख्यमंत्री निवास में मनाया जा रहा है तीजा पोरा तिहार

Must Read

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के निवास में प्रदेश भर से पोला जीजा त्योहार पर बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं । छत्तीसगढ़ के पारंपरिक रूप से सजाया गया है मंच ।
पंडाल में पारंपरिक छत्तीसगढ़ संगीत कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने माहौल बना रखा है । लोक संगीत कार्यक्रम में समा बांधा महिलाओं ने लोकगीतों पर जम कर नृत्य किया
*पोरा तिहार के विशेष अवसर पर की किसानों के महत्वपूर्ण औजार हल और नांदी बैला की पूजा*
*किसानों सहित प्रदेश की खुशहाली की कामना की*
लोक गायिका श्रीमती अलका चंद्राकर ने कार्यक्रम में “तोला गाड़ा गाड़ा जोहार”गीत से कार्यक्रम में नया जोश भरा
*पोरा-तीजा तिहार में रंग-बिरंगे परिधानों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री निवास पहुंची हैं। मुख्यमंत्री निवास में तीज मनाने आयी महिलाओं के लिए श्रृंगार की व्यवस्था भी की गई है। महिलाओं के लिए मेंहदी, आलता लगाने के साथ ही रंग-बिरंगी चूड़ियों की व्यवस्था भी है।

- Advertisement -


कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने कहा की छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने वाला लोक पर्व पोला का आयोजन मुख्यमंत्री निवास में हो रहा है। महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त करने सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।सभी महिलाओ को बधाई देते हुए कार्यक्रम आयोजन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।बच्चों में तिहार को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है हरेली के बाद छत्तीसगढ़ के पारम्परिक त्यौहारों ‘पोरा-तीजा‘ को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए मुख्यमंत्री के रायपुर स्थित निवास में विशेष इंतजाम किए गए हैं। छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा की गई है।कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े कानून और योजनाओं संबंधित सवाल जवाब भी किए जा रहें हैं ।महिलाओं के लिए क्वीज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई
कार्यक्रम में शासन द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में प्रश्नोत्तरी का आयोजन।जवाब देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगाऔर उन्हें कानून संबंधी जानकारी भी दी जा रही है।उनको क्या क्या अधिकार दिया गया इस संबंध में प्रश्न पूछा जा रहा हैमहिलाओं के रोजगार के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए जा रहे सार्थक प्रयास के संबंध में जानकारी दी गईमहिलाओं को जागरूक किया जा रहा हैमहिलाओं की सुरक्षा और स्वालंबन के लिए छत्तीसगढ़ शासन विशेष प्रयास कर रहा हैमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आए सभी महिलाओं का अभिवादन कर पोला पर्व की बधाई दी।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -