Home KORBA देवपहरी के वाटरफॉल में बहे शिक्षक सत्यजीत राहा की लाश हुई बरामद,...

देवपहरी के वाटरफॉल में बहे शिक्षक सत्यजीत राहा की लाश हुई बरामद, 24 घंटे की मशक्कत करने के बाद मिली सफलता

0
99

कोरबा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवपहरी के वाटरफॉल में डूबने वाले शिक्षक सत्यजीत राहा का शव 24 घंटे की मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया है।पानी के काफी गहराई में चले जाने के कारण उनकी लाश को निकालने में पुलिस के साथ बिलासपुर से आई एसडीआरएफ की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।सत्यजीत राहा अपने दो साथियों के साथ अकलतरा से पिकनिक मनाने देवपहरी आए हुए थे जहां प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के दौरान हुए हादसे में वे जलप्रपात के तेज बहाव में बह गए थे। शिक्षक की लाश मिलने के बाद लेमरू पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।