कोरबा निवासी श्रुति के प्रयास को सराहा स्वामी रामदेव ने, बाबा के उपचार से रोग मुक्त हुई श्रुति …देखिए वीडियो

0
209

acn18.com कोरबा / अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोरबा निवासी श्रुति यादव के जोड़ों में दर्द से राहत तब मिली जब उसने योग गुरु बाबा रामदेव की शरण ली. दोनों ने एक दूसरे की सराहना की.

योग ऋषि बाबा रामदेव के हरिद्वार स्थित आश्रम में रविवार कि सुबह छत्तीसगढ़ और कोरबा का नाम उस समय गुजा जब हमेशा की तरह बाबा रामदेव अपने सामने बैठकर योग कर रहे लोगों से योग से होने वाले लाभ के बाबत पूछा. बाल्को कोरबा निवासी श्रुति यादव भी बाबा रामदेव से मुखातिब हुए और उन्होंने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और जोड़ों के दर्द का इलाज कराने में अपनी मां के साथ यहां आई हैं. योगाभ्यास से उन्हें काफी लाभ हुआ है

vlcsnap 2023 02 05 11h29m30s443

बाबा रामदेव ने श्रुति की सराहना करते हुए कहा की वह ठीक होकर फिर से मैदान में उतरेगी यह उनके लिए भी अत्यंत हर्ष का विषय है

vlcsnap 2023 02 05 11h28m52s974

गौरतलब है कि बालकों में सेवारत श्रुति यादव अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग लेकर श्रुति यादव ने कई खिताब जीते हैं. कुछ दिनों से जोड़ों में दर्द के कारण वह काफी परेशान थी और इसके इलाज के लिए वह हरिद्वार अपनी मां के साथ बाबा रामदेव के आश्रम पहुंची. जहां चिकित्सकों और योगियों के परामर्श से श्रुति ने कष्ट से मुक्ति पा ली है.

बीच सड़क पर युवक-युवतियों को मस्ती करना पड़ा महंगा:राहगीरों ने रफ ड्राइविंग का वीडियो बनाकर SP को भेजा, दोनों वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई ….देखिए वीडियो