spot_img

स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का दावा:शंकराचार्य बोले-साढ़े तीन साल में भारत घोषित होगा हिंदू राष्ट्र, उन्माद फैलाना राजनीति नहीं

Must Read

ACN18.COM रायपुर/शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती रायपुर पहुंचे। यहां राष्ट्रोत्कर्ष अभियान के तहत उन्होंने संगोष्ठी में हिस्सा लिया। रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में धर्मसभा को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा- भारत अगले साढ़े तीन वर्षों में हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। विभाजन के बाद का भारत मानवाधिकार की सीमा में, हिन्दू राष्ट्र के रूप में, घोषित न करना शासन व राजनीतिक दलों की दिशाहीनता है।

- Advertisement -

हिंदू राष्ट्र की बात को दोहराते हुए शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि- हमने सोच-समझकर ही कहा है कि भारत साढ़े तीन वर्षों में भारत हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा। आप समीक्षा कीजिए, देखते रहिए, सहभागिता का परिचय दीजिए।

शंकराचार्य ने लोगों के सवालों के जवाब दिए।
शंकराचार्य ने लोगों के सवालों के जवाब दिए।

राजनेताओं को पढ़ाया धर्म का पाठ
उन्होंने सभा के दौरान राजनेताओं पर भी तीखी टिप्पणी की। कहा कि भारत में नेता धर्म और नीति को नहीं समझते। देश में राजनेताओं की कमी नहीं है लेकिन राजनीति की परिभाषा से वे परिचित नहीं हैं। जिन राजनेताओं को राजनीति की परिभाषा का भी ज्ञान नहीं है, उनसे हम क्या आशा रख सकते हैं कि वे देश को प्रतिष्ठित, सुरक्षित, संपन्न, सीमा परायण समाज की संरचना करेंगे।

शंकराचार्य के संबोधन में शामिल संत।
शंकराचार्य के संबोधन में शामिल संत।

उन्माद का नाम राजनीति नहीं
शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा- उन्माद का नाम, सत्ता भोग का नाम, फुट डालो राज करो की कूटनीति का नाम राजनीति नहीं है। राजनीति का अर्थ होता है नीतियों में सर्वोत्कृष्ट, जिसके द्वारा व्यक्ति और समाज को सुबुद्ध, स्वावलंबी व सुसंस्कृत बनाया जा सके। उन्माद, अदूरदर्शिता का नाम राजनीति नहीं है। महाभारत, मत्स्यपुराण, अग्नि पुराण आदि में कहा गया है कि राजनीति का दूसरा नाम है राजधर्म। नीति और धर्म पर्यावाची शब्द हैं।

हिंदू या सनातनी कौन सा शब्द बेहतर है
शंकराचार्य महाराज ने बताया कि हिंदू आज कहने लगे हैं, पहले तो सनातनी ही कहते थे। सनातनी, वैदिक, आर्य, हिंदू चारों का प्रयोग कर सकते हैं। हिंद महासागर, हिंदकुट, हिंदी, हिंदू ये सब प्राचीन शब्द हैं। पुराण, ऋग्वेद में भी हिंदू शब्द का प्रयोग है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिंसा कहीं भी हो, हम उसका समर्थन नहीं करते।

रायपुर : मुख्यमंत्री को बस्तर गोंचा महापर्व में शामिल होने का मिला न्योता

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

अटल आवास में दो पक्षों में मारपीट, 8 आरोपी गिरफ्तार,घटना में शामिल और भी चेहरों की तलाश कर रही पुलिस

कोरबा l सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरमोरा स्थित अटल आवास क्षेत्र में दो पक्ष के बीच...

More Articles Like This

- Advertisement -