‘स्वच्छता योद्धाओं’ को किया गया सम्मानित….

0
7

कोरबा .. सफाई कर्मी हमारे शहरों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने वाले वास्तविक ‘स्वच्छता योद्धा’ हैं। उनके समर्पण और कड़ी मेहनत को सम्मान देने के लिए उन्हें मुख्यधारा में सम्मान जनक दर्जा, उचित वेतन, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं देने की जरूरत है।

पुरानी पुरानी बस्ती वार्ड नं-05 में सेवा सप्ताह के तहत सफाई करने वाली 30 माताओं व बहनों को पौधा व गमछा देकर सम्मानित किया गया। जिसमें पर्यावरण गतिविधि के जिला प्रमुख मुकेश अदलखा व मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड के पार्षद टामेश अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं समाजसेवी के रूप में अशोक श्रीवास, बलभद्र सिंह ठाकुर, सोनू साहू, संदीप श्रीवास्तव, संतोष केंवट, प्रथमेश सिंह राजपूत, मोती केंवट व बजरंग सोनी उपस्थित रहे।