Home KORBA टिपर चालक की संदिग्ध मौत ,सीपत से राख भरकर आया था कोरबा

टिपर चालक की संदिग्ध मौत ,सीपत से राख भरकर आया था कोरबा

0
61

acn18.com कोरबा/कोरबा की मानिकपुर खदान में राख डंप करने के लिए सीपत से पहुंचे टिपर चालक की संदिग्ध मौत हो गई। अन्य टिपर चालकों ने सुबह जब हेमलाल यादव के केबिन को खोलकर देखा तो वह मृत पाया गया उसके मुंह से झाग निकल रहा था

WhatsApp Image 2023 12 04 at 13.10.45

कोरबा के मानिकपुर खदान जाने वाले रास्ते पर खड़े इस टिपर में आज सुबह उसके चालक हेमलाल यादव की लाश पाई गई। बिलासपुर निवासी मृतक के साथ अन्य टिपर में राखड़ लेकर कोरबा पहुंचेकवर्धा निवासी बिल्लू बघेल ने बताया कि वह कल कई अन्य लोगों के साथ अलग-अलग टिप्पर में रख भरकर सीपत से कोरबा पहुंचा था। रात लगभग 11:30 बजे मानिकपुर पहुंचने से पूर्व बिल्लू हेमलाल और उनके अन्य साथियों ने ऊर्गा में स्वयं भोजन बनाकर उसे प्राप्त किया था। मानिकपुर में टिप्पर को खड़ा कर सभी लोग अपनी-अपनी गाड़ी में सो गए। सुबह हेमलाल का शव टिपर में देखा गया

WhatsApp Image 2023 12 04 at 13.10.48

घटना की सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस सक्रिय हो गई और संबंधित मामले में आवश्यक जानकारी हासिल कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ की सत्ता पर भाजपा का कब्जा : CG सुपरस्टार अनुज शर्मा बोले- भाजपा ने बनाया है भाजपा ही सुधारेगी, घोषणा पत्र पर करेंगे काम