spot_img

बेटी दामाद के घर रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत: दंपत्ति विवाह से लौटा तो फंदे पर लटकी मिली लाश मृतिका के कनपटी व चेहरे में गंभीर चोंट के निशान पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड की मदद से जांच में जुटी

Must Read

Acn18.com/ युवक पत्नी के साथ सास को घर में अकेली छोड़ विवाह कार्यक्रम में शामिल होने चला गया। वे आधी रात घर लौटे तो वृद्धा की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने शव का बारिकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मृतिका के कनपटी व चेहरे पर गंभीर चोंट के निशान मिले। जिससे वृद्धा की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाए जाने की आशंका है। मामले में पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

- Advertisement -

घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया की है। यहां श्रवण सिंह पोर्ते अपनी पत्नि राम कुमारी के साथ निवास करता है। उसके साथ ही सास सोनकुंवर 70 वर्ष भी रह रही थी। श्रवण के किसी रिश्तेदार के घर सिलपहरी में विवाह का कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें शामिल होने श्रवण अपनी पत्नि के साथ चला गया। इस दौरान उसकी सास तेंदूपत्ता की गड्डी तैयार कर रही थी। पति पत्नि विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर रात करीब 12.30 बजे घर लौटे, तो मकान में पहुंचते ही उनके होश उड़ गए। दरअसल वृद्धा की लाश साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जिसकी जानकारी श्रवण ने रात को ही ग्रामीणों को दी। उसने सुबह होते ही थाना पहुंचकर पुलिस को सुचित किया। थाना प्रभारी श्रवण विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। उन्होंने आला अफसरों के निर्देश पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मामले से अवगत कराया। सीन आफ क्राइम मोबाइल यूनिट कोरबा से वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सत्यजीत सिंह कोसरिया,डॉ. राजश्री प्रधान, आरक्षक हेमंत चौहान व राजेश कुमार चंद्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में फॉरेंसिक की टीम ने शव का बारिकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मृतिका के बाएं कान के नीचे व चेहरे पर गंभीर चोंट के निशान मिले। जिससे रक्तस्त्राव साफ नजर आ रहा था। यह पूरा मामला प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को फंदे पर लटकाए जाने का प्रतीत हो रहा था। लिहाजा डॉग स्क्वायड को भी सूचना दी गई। मास्टर सुनील गुप्ता स्नेफर डॉग के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर साक्ष्य तलाशने का प्रयास किया। बहरहाल मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में फॉरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की जा रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बहु अपना और सास का जेवर व नकदी लेकर फरार ससुर जुर्म दर्ज कराने चक्कर काट रहा है थाने का

Acn18.com/ 1 वर्ष पहले शादी हुई कुछ दिन महिला पति के साथ रही ।फिर मायके गई । मारपीट और...

More Articles Like This

- Advertisement -