spot_img

पुलिस कस्टडी में अधेड़ की थाने में संदिग्ध मौत:परिजनों ने उठाए सवाल; धोखाधड़ी के आरोप में रायपुर से हुई थी गिरफ्तारी

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस अभिरक्षा में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। धोखाधड़ी के केस में पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार करके लाई थी। बुधवार की सुबह उसकी थाने में ही मौत हो गई। मामला तारबाहर थाने का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक मुंगेली निवासी श्याम मोदिकर (50) के खिलाफ तारबाहर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज था। पुलिस इस केस की जांच कर रही थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस को पता चला कि श्याम मोदिकर रायपुर के तेलीबांधा में परिवार के साथ रह रहा है। इस पर पुलिस सोमवार को उसे पकड़ने के लिए पहुंची थी।

तारबाहर थाने में हुई मौत, शव को अस्पताल ले गई पुलिस
बताया जा रहा है कि रात में पुलिस ने उसे लॉकअप में बंद कर दिया था। इसके बाद खाना खाने के बाद वह लॉकअप में ही सो रहा था। इस दौरान थाने में गिने-चुने पुलिसकर्मी ही थे। बुधवार की सुबह वह बेहोश पड़ा था। उसकी हालत देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। इस घटना की जानकारी तारबाहर टीआई मनोज नायक को दी गई। इसके बाद आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के परिजन को इसकी सूचना दे दी है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कथित पत्नीहंता फरार हत्यारा पति लोरमी से गिरफ्तार

Acn18. Comकोरबा.कोरबा शहर के दर्री रोड रामसागरपारा में पत्नी की गला घोंट कर हत्या करने वाला आरोपी पति अपने...

More Articles Like This

- Advertisement -