Home KORBA शिशु की हत्या के मामले में मां पर संदेह,सुबह 7:00 बजे अस्पताल...

शिशु की हत्या के मामले में मां पर संदेह,सुबह 7:00 बजे अस्पताल के बहाने बच्चे को लेकर घर से निकली थी मालती

0
51

WhatsApp Image 2024 02 22 at 11.40.33

acn18.com कोरबा/गोकुल नगर और खरमोरा के मध्य स्थित सागौन बाड़ी में मिली शिशु की लाश के मामले में मां पर ही संदेह जताया जा रहा है। कल से महिला घर से फरार है जबकि उसका पति बीमार होने के कारण पहले से ही अस्पताल में भर्ती है

WhatsApp Image 2024 02 22 at 13.17.41 1

बीती रात शहर के नजदीक जंगल में मिली बच्चे की लाश के मामले में उसकी मां पर ही संदेह जताया जा रहा है। बताया जाता है कि कल सुबह लगभग 7:00 बजे मालती चौहान अपने बेटे शिवा को अस्पताल जाने के नाम पर लेकर निकली और फिर ना वो लौटी ना उसका बच्चा शिवा जिंदा वापस घर लौट सका। जंगल में मिली शिवा की लाश को देखकर पुलिस ने पाया कि उसकी हत्या कर दी गई है। दादर खरमोरा गोकुल नगर और आसपास की अन्य बस्तियों में पुलिस सक्रिय होकर किसी के गायब बच्चों के विषय में जानकारी हासिल करती रही और मृत शिशु का फोटो दिखाकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जाता रहा। अंततः पुलिस को सफलता मिली।

WhatsApp Image 2024 02 22 at 13.17.42

पता चला कि खरमोरा निवासी गणेश और मालती चौहान रोजी मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं इनका ही एक बेटा शिव चौहान है जिसका शव जंगल में पाया गया। पड़ोसियों से पता चला है कि मालती चौहान कल यानी बुधवार की सुबह 7:00 बजे अपने बेटे शिवा को पड़ोसियों से यह कह कर घर से निकली थी कि वह अस्पताल जा रही है जहां उसका पति पिछले चार दिनों से भर्ती है। पड़ोसियों से मिली जानकारी और मालती के घर में ताला बंद होने और उसके अदृश्य रहने के कारण पुलिस को संदेह है कि मालती या तो स्वयं अपने बेटे की कातिल है अथवा उसे यह पता है की शिवा को आखिर मारा किसने।

WhatsApp Image 2024 02 22 at 13.17.41

WhatsApp Image 2024 02 22 at 13.17.43 1

WhatsApp Image 2024 02 22 at 13.17.43