spot_img

नशे से लोगों को बचाने के लिए नुक्कड़ नाटक का सहारा,जिंदगी का महत्व बताने का हो रहा प्रयास….वीडियो

Must Read

acn18.com कोरबा /नशे की दुनिया में खोए रहने वाले लोगों को बुराई से बाहर निकालने के लिए कोरबा जिले में काम किया जा रहा है। नशे के दुष्परिणाम बताने के लिए पुलिस और उसके सहयोगी नुक्कड़ नाटक के अलावा कई माध्यम का सहारा ले रहे हैं। लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की है।

- Advertisement -

कोरबा जिले में पुलिस की ओर से निजात नामक अभियान का संचालन किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में इस अभियान पर काम करने के साथ समाज को नशा मुक्त बनाने की कोशिश की जा रही हैं। स्कूल से लेकर सार्वजनिक स्थान और कार्यक्रम स्थलों में पुलिस इस अभियान की चर्चा करने के साथ लोगों को बताने में लगी है कि नशामुक्त समाज सबसे आवश्यक है और इसमें सभी को सहयोग करना होगा। लगातार किये जा रहे ऐसे प्रयासों को जनता काफी महत्व दे रही है। नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया जाने वाला संदेश काफी असर डाल रहा है।

पुलिस ने बताया कि हर हाल में लोगों को नशे की दुनिया से बाहर निकालने के लिए हमारी ओर से कोशिश जारी है। अधिकतम लोगों को सही रास्ते पर लाया जाना संभव होगा तो यह अभियान की सार्थकता होगी।

कोरबा जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा इस अभियान का संचालन कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत अब तक अनेक स्थान पर रैली, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन और विभिन्न प्रतियोगिताएं की जा रही हैं। विश्वास किया जा रहा है कि इस तरह की गतिविधियों से एक अच्छे वातावरण का निर्माण होगा।

कोरोना के खतरों के बीच कर्नाटक में सख्ती, नए साल के जश्न और मास्क को लेकर गाइडलाइंस जारी

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

video: पर चलती बाइक में कपल का रोमांस,SP ने कार से दौड़ाकर जोड़े को पकड़ा

जशपुर में NH-43 पर चलती बाइक पर प्रेमी जोड़ा रोमांस करने में मशगूल था। इस बात से बेखबर की...

More Articles Like This

- Advertisement -