spot_img

तुर्की-सीरिया में भूकंप पीड़ितों के लिए सनी लियोनी ने बढ़ाया मदद का हाथ, कमाई का 10% करेंगी दान

Must Read

acn18.com तुर्की/ पिछले दिनों तुर्की-सीरिया में आए भूकंप के बाद वहां के लोगों का बुरा हाल है। 6 फरवरी को तुर्की में आए 7.8 तीव्रता वाले भूकंप के बाद तुर्की में खूब तबाही मची है। अभी भी वहां मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। तुर्की में लगभग 3,45,000 अपार्टमेंट अब नष्ट हो गए हैं। कई लोग अभी भी लापता हैं। तुर्की में मरने वालों की संख्या करीब 40,642 है, जबकि पड़ोसी देश सीरिया में 5,800 से अधिक लोगों की मौत हुई है। बॉलीवुड के सितारों ने भी इस आपदा को लेकर दुख जताया है और सभी उनकी इस हालत पर प्रार्थना कर रहे हैं।

- Advertisement -

सनी लियोनी करेंगी पीड़ितों की मदद
अब एक्ट्रेस सनी लियोनी ने तुर्की और सीरिया के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर भी तुर्की और सीरिया के पीड़ितों के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। कपल ने अपने कॉस्मेटिक ब्रांड की फरवरी की कमाई का 10 प्रतिशत हिस्सा सीरिया और तुर्की में भूकंप प्रभावित लोगों की राहत के लिए दान करने का फैसला किया है। सनी लियोन ने कहा कि यह जरूरी था कि हर किसी को मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए और लोगों से ‘जीवित बचे लोगों को अपने जीवन के पुनर्निर्माण’ में मदद करने का आग्रह किया।

प्रियंका ने भी लगाई मदद की गुहार
सनी लियोनी से पहले प्रियंका चोपड़ा भी भूकंप से पीड़ित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाने का आग्रह कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने लिखा था, ‘एक हफ्ते बाद, विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया के लोगों के लिए दर्द और पीड़ा जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, जिसके कारण कुछ ऐसे ही उम्मीद भरे पल आए, जहां एक 3 महीने के बच्चे को मलबे से निकाला गया।’ इसके अलावा उन्होंने लोगों से मदद की भी गुहार लगाई थी।

दूसरे टेस्ट में भारत को 115 रन का टारगेट:ऑस्ट्रेलिया 90 मिनट में ऑलआउट, जडेजा ने लिए 7 विकेट; राहुल फिर फ्लॉप

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -