spot_img

हिमाचल CM के लिए सुखविंदर फ्रंट रनर:विधायकों से रायशुमारी में तय हुआ नाम, कांग्रेस हाईकमान ने दी मंजूरी; प्रतिभा गुट धरने पर बैठा

Must Read

acn18.com शिमला/हिमाचल में मुख्यमंत्री का नाम तय करना कांग्रेस के गले की फांस बनता जा रहा है। राज्य के नए CM के नाम का ऐलान कुछ देर में होना है। प्रतिभा सिंह के मुकाबले सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दौड़ में आगे हैं। सूत्रों ने जानकारी दी है कि विधायकों की रायशुमारी के बाद कांग्रेस हाईकमान भी उनके नाम पर मुहर लगा चुका है।

- Advertisement -

यहां तक तो सबकुछ वैसा ही हो रहा था जैसी उम्मीद थी, लेकिन ताजा अपडेट के मुताबिक, राज्य के पूर्व CM वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह सुक्खू के नाम पर सहमत नहीं हैं। वे अपने खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री बनाने पर अड़ गई हैं। सुक्खू का नाम आगे बढ़ने पर प्रतिभा सिंह गुट के लोग सड़क पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने सुक्खू और हाईकमान के खिलाफ नारेबाजी भी की।

हिमाचल में सियासी उठापटक के LIVE अपडेट्स…

  • प्रतिभा सिंह गुट ने ऑब्जर्वर्स के होटल के बाहर प्रतिभा सिंह गुट के लोगों ने ‘सुक्खू-वुक्खू नहीं चलेगा’ और ‘हाईकमान होश में आओ’ के नारे लगाने शुरू किए।
  • प्रतिभा सिंह गुट की तरफ से CM कैंडिडेट मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस ऑब्जर्वर्स ने विधानसभा से वापस होटल बुलाया।
  • सुखविंदर सिंह सुक्खू शाम करीब पौने पांच बजे अपने समर्थकों के साथ विधानसभा पहुंच गए हैं। अभी तक विधायक दल की मीटिंग शुरू नहीं हो पाई है।
  • दोपहर 3 बजे सुक्खू के CM रेस में फ्रंटरनर बनते ही CID ने उन्हें CM प्रोटोकॉल में ले लिया था। पुलिस को भी एस्कॉर्ट तैयार रखने के लिए कहा गया था।
  • विधायकों का होटल से निकलने का सिलसिला जारी
    इधर, कांग्रेस विधायक विधानसभा पहुंचने लगे हैं। उनके होटल सिसिल से निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक-एक करके गाड़ियां होटल से निकल कर विधानसभा की ओर बढ़ रही हैं। मुकेश अग्निहोत्री ठीक 4 बजे विधानसभा पहुंच गए। विधानसभा पहुंचने वाले अग्निहोत्री पहले विधायक रहे।

    सूत्रों के मुताबिक, सिसिल होटल में ऑब्जर्वर्स ने विधायकों से बंद कमरे में वन टू वन किया और CM को लेकर उनकी राय जानी। CM फेस लगभग फाइनल हो गया है।

    होटल में इस दरवाजे के पीछे हुई ऑब्जर्वर्स और विधायकों में वन टू वन चर्चा।
    होटल में इस दरवाजे के पीछे हुई ऑब्जर्वर्स और विधायकों में वन टू वन चर्चा।

    सांसद होने के चलते कमजोर पड़ी प्रतिभा की दावेदारी
    वहीं प्रतिभा सिंह के सांसद होने की वजह से दावेदारी कमजोर पड़ी है, जिसके बाद प्रतिभा अब अपने खेमे के मंत्रियों को लेकर बातचीत कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को डिप्टी CM बनाने की मांग की जा रही है। इसके अलावा प्रतिभा सिंह अपने खेमे के विधायकों के लिए ज्यादा मंत्रीपद चाहती हैं।

    वहीं एक नाम पर सहमति के लिए ऑब्जर्वर ने दोपहर बाद विधायक दल की फिर मीटिंग बुला ली है। फिलहाल प्रतिभा, मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सुक्खू उसी सिसिल होटल में हैं, जहां पर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और ऑब्जर्वर भूपेश बघेल व भूपेंद्र हुड्‌डा ठहरे हुए हैं।

  • सुखविंदर सुक्खू का नाम आते ही होटल पहुंची प्रतिभा
    इससे पहले सुखविंदर सुक्खू का नाम चर्चा में आते ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, सुदर्शन सिंह बबलू समेत एक दर्जन से ज्यादा विधायक लेकर होटल पहुंच गई। यहां उनकी मुलाकात ऑब्जर्वर से हुई। वहीं हिमाचल CM के चयन को लेकर प्रियंका गांधी भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने सभी दावेदारों का बायोडाटा पहले ही मांग रखा था। अब सिर्फ फैसले का इंतजार है।

    होटल में ऑब्जर्वर्स से मिलने के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक।
    होटल में ऑब्जर्वर्स से मिलने के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक।

    गौरेला पेंड्रा मरवाही : झोझा जल प्रपात पर्यटन स्थल पर किया गया सस्टेनेबल इको टूरिज्म की शुरुआत

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -