पढ़ने नहीं पानी भरने जाते हैं छात्र, देखिए वीडियो

0
11

पढ़ने नहीं पानी भरने जाते हैं छात्र
देखिए वीडियोScreenshot 20260218 123748 Gallery

जांजगीर–चांपा जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां अकलतरा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैसतरा सबरिया डेरा में प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों से पानी भरवाने का वीडियो सामने आया है।
बताया जा रहा है कि स्कूल के बच्चों से बाल्टी में पानी भरवाकर उसे ढुलवाया जा रहा था। जिन बच्चों के हाथों में पेन और कॉपी होना चाहिए, उनके हाथों में पानी से भरी बाल्टियां नजर आईं। यह दृश्य शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है और बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन की ओर भी इशारा करता है।
ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को पढ़ाई के बजाय इस तरह के कार्यों में लगाना गलत है और इससे उनकी शिक्षा प्रभावित होती है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद अब प्रशासन और शिक्षा विभाग की भूमिका पर नजरें टिकी हुई हैं।
देखने वाली बात यह होगी कि समाचार के प्रकाशन के बाद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है और क्या संबंधित प्राचार्य के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया जाता है। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।