जागते रहो… लाठी-डंडे के साथ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की राजीव भवन की पहरेदारी, लगाए गंभीर आरोप

सरगुजा। जिले में भाजयुमो का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जहां भाजयुमो कार्यकर्ता हाथों में डंडा लिए कांग्रेस कार्यालय की पहरेदारी करते नजर आए। दरअसल, बीते दिनों शहर के घड़ी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई चोरी हो गई थी, जिसके विरोध को लेकर भाजयुमो ने विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता सिटी बजाते हुए लाठी डंडा से लैस होकर राजीव भवन कार्यालय का पहरेदारी करते नजर आए। वहीं, भाजयुमो कार्यकर्तओं ने जागते रहो का नारा लगाया। भाजपा जिला अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, आए दिन शहर में सिलसिलेवार ढंग से चोरी हो रही है। यही नहीं अब शातिर चोर कांग्रेस कार्यालय को भी अपना निशाना बना रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में कानून व्यवस्था पूरी तगर से चरमराई हुई है।