
acn18.com कोरबा /लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को अंजाम देना शुरु कर दिया है। भाजपा के साथ ही कांग्रेस ने भी आम जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिशों में जुट गई जिसके तहत बड़े नेताओं का कोरबा दौरा शुरु हो गया है। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का कोरबा दौरा हुआ। कार के माध्यम से वे कोरबा के लिए निकले। रास्ते में वे मां मड़वारानी के दरबार पहुंचे जहां युवा कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मां मड़वारानी की पूजा अर्चना कर लोगों की सुख समृद्धी का वरदान मांगा।







