spot_img

कोरबा पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष,महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ली बैठक,कांग्रेस की नारी वंदन योजना को बताया नौटंकी

Must Read

acn18.com कोरबा / आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने के लिए पार्टी की सभी मोर्चा ने पूरी ताकत झोंक दी है। बैठकों का दौर जारी है और बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कोरबा में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत पहुंची। चुनाव कार्यालय में उन्होंने महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक ली और चुनाव में पूरी तरह से डूब जाने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत शुक्रवार को कोरबा पहुंची। टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में उन्होंने महिला मोर्चा पदाधिकारियों और नेत्रियों की बैठक ली और भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को जिताने का आह्वान किया। बैठक के बाद शालिनी राजपूत ने मीडिया से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया,कि मोदी सरकार ने महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। सरकार की विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है,ताकी देश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बन सके।

मोदी सरकार की महतारी वंदन योजना के जवाब में कांग्रेस ने नारी वंदन योजना की घोषणा की है,जिसके तहत हर साल महिलाओं के खाते में एक लाख रुपए डाले जाएंगे। इस सवाल के जवाब में शालिनी राजपूत ने कहा,कि कांग्रेस की यह घोषणा नौटंकी के अलावा कुछ भी नहीं है। कांग्रेस ने जो भी वादा किया उसे कभी पूरा नहीं किया,ऐसे में नारी वंदन योजना महज एक छलावा है।बहरहार भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को जिताने भाजपाईयों ने पूरी ताकत झोंक दी है,देखने वाली बात होगी,कि कार्यकर्ताओं के मेहनत का क्या प्रतिसाद निकलकर सामने आता है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

शाह के दौरे से पहले नक्सली शांति वार्ता को तैयार:सेंट्रल कमेटी बोली- 15 महीने में 400 साथियों को मारा, ऑपरेशन रोकें, युद्धविराम कर देंगे

Acn18.com/अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले ही नक्सली केंद्र और राज्य सरकार से शांति वार्ता करने के लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -