spot_img

भीड़भाड़ वाले इलाके में चाकूबाजी:​​​​​​​हमले में 2 युवक गंभीर रूप से घायल, घटना को अंजाम देकर बाइक सवार 2 आरोपी फरार

Must Read

Acn18.com/रायगढ़ शहर के भीड़भाड़ वाले रामनिवास चौक के पास बुधवार को बाइक सवार 2 अज्ञात लोगों ने 2 युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना अलग-अलग जगहों पर हुई। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ शहर के रामनिवास टॉकीज के सामने बुधवार की शाम पान ठेला संचालक रोहन श्रीवास (22) के साथ दो युवकों का काफी विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने रोहन पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

इन्हीं दोनों आरोपियों ने घटनास्थल से थोड़ी ही दूर स्थित शराब दुकान के पास दूसरे युवक सलीम खान निवासी मिट्ठूमुड़ा पर भी चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सलीम भी गंभीर रूप से घायल है। आसपास के लोगों ने दोनों घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

लोगों ने घटना की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों घायल युवकों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने कहा कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी नशे में धुत थे। रोहन को आरोपियों ने विवाद के बाद चाकू मारा, वहीं सलीम पर ऐसे ही नशे की हालत में हमला कर दिया।

पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ पत्रकार सुरेश रोहरा हर किसी ने कहा, याद रखा जाएगा योगदान

Acn18. Com.पत्रकारिता और साहित्य सृजन के माध्यम से अलग-अलग विषयों को उठाने और समाज को जागृत करने वाले पत्रकार...

More Articles Like This

- Advertisement -