गले में चाकू मारा, भागा कुएं में गिरा,निकाला गया फिर भागा

0
15

गले में चाकू मारा, भागा कुएं में गिरा,निकाला गया फिर भागाIMG 20260217 WA0052 IMG 20260217 WA0054 IMG 20260217 WA0053

एक युवक ने पहले तो अपने गले पर चाकू चला दिया और फिर जब दर्द हुआ तो घर से निकाल कर भागा और एक कुएं में जाकर कूद गया। लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाला तो वह फिर भाग निकला। किसी तरह उसे पकड़ कर कोरबा लाया गया जहां उसके प्राण बचाने की कोशिश की जा रही है

सिविल लाइन थाना कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेदर कोना निवासी 25 वर्षीय रामकृष्ण ने उसके परिजनों के अनुसार सुबह अपने गले पर खुद ही चाकू चला लिया। और फिर उसकी तमाम हरकतों के बाद किसी तरह पकड़ कर अस्पताल लाया गया रामकृष्ण की एक रिश्तेदार सती कुर्रे ने बताया की रामकृष्ण को भूत प्रेत का भय सताता है।