चार जिलों के SP बदले गए, कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस के बाद आई पहली तबादला सूची, जल्द कलेक्टरों की लिस्ट भी

0
116

चार जिलों के SP बदले गए, कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस के बाद आई पहली तबादला सूची, जल्द कलेक्टरों की लिस्ट भीIMG 20251024 WA0053 IMG 20251001 113031 1

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने चार जिलों में पुलिस अधीक्षकों बदल दिए हैं। हालही में हुई कलेक्टर–SP कॉन्फ्रेंस के बाद यह पहली तबादला सूची जारी की गई है। सरकार ने राजनादगांव और MCB जिले के SP को हटाकर पुलिस मुख्यालय भेज दिया है। जबकि सक्ति,कोंडागांव के SP का तबादला दूसरे जिले में कर दिया गया है। वहीं प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ति और पंकज चंद्रा को कोंडागांव जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 7 आईपीएस अधिकारियों के पदस्थापना स्थल बदले गए हैं। सूत्रों के अनुसार जल्द ही कलेक्टरों की तबादला सूची भी जारी की जा सकती है