Home KORBA तेज रफ्तार कार टकराई पेड़ से ,कार सवार दो लोग हुए घायल

तेज रफ्तार कार टकराई पेड़ से ,कार सवार दो लोग हुए घायल

0
84

Acn18.com बालको/ नव वर्ष की शुरुआत होने के साथ ही कोरबा जिले में हादसों का दौर शुरु हो गया है। बालको थानांतर्गत चुईया नाले के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में कार सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है,कि कार सवार पिकनिक मनाकर लौट रहे थे इस दौरान हादसा हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है जिसके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।