spot_img

तेज रफ्तार बस पलटी, 22 घायल, 4 गंभीर:बगीचा से दुर्ग जा रही बस खड़े ट्रक से भिड़ी, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा

Must Read

acn18.com बिलासपुर/छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, बगीचा से दुर्ग जाने के लिए निकली बस के ड्राइवर को तड़के झपकी आ गई और देखते ही देखते बस सामने खड़े ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, 22 यात्री घायल हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत की बात है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है। घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है।

- Advertisement -
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार दुर्ग रोडवेज की बस जशपुर जिले के बगीचा से दुर्ग तक चलती है। बस रोज की तरह रविवार की रात बगीचा से दुर्ग जाने के लिए निकली थी। घटना रात करीब 3.30 बजे की है। बस बिलासपुर से निकलकर हिर्री थाना क्षेत्र के भोजपुरी टोल प्लाजा के 200 मीटर पहले पहुंची थी। तभी नेशनल हाईवे में किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

टोल प्लाजा के पास एंबुलेंस का इंतजार करते रहे यात्री।
टोल प्लाजा के पास एंबुलेंस का इंतजार करते रहे यात्री।

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और नेशनल हाइवे के किनारे खड़ी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस के डायल 112 को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान घायलों को तत्काल बिल्हा और सरगांव के अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में 22 यात्री घायल हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर है, जिन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया है।

सरगांव अस्पाल में जगह नहीं मिलने पर घायलों को भेजा गया बिल्हा।
सरगांव अस्पाल में जगह नहीं मिलने पर घायलों को भेजा गया बिल्हा।

घायल और परिजन की जानकारी जुटा रही पुलिस
इधर, हादसे के बाद पुलिस की टीम ने पहले इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। TI बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में उनकी जानकारी जुटाई जा रही है और उनके परिजन को भी सूचित किया जा रहा है। चार यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी यात्रियों के सामानों को सुरक्षित रखा गया है।

उत्तर बस्तर कांकेर : 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -