spot_img

बिलासपुर में रफ्तार ने ली आरक्षक की जान:फ्लाईओवर में बेकाबू वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, सिपाही की मौत, दूसरा आरक्षक गंभीर

Must Read

Acn18.com/बिलासपुर में रविवार की रात तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक में सवार 2 आरक्षकों को टक्कर मार दिया। हादसे में एक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा सिपाही गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

- Advertisement -

आरक्षक संदीप कुर्रे (31) सिविल लाइन थाने में पदस्थ था। रविवार की रात वह अपने आरक्षक दोस्त नवीन बागड़े के साथ किसी काम से रायपुर रोड तिफरा की तरफ गया था। दोनों बाइक में सवार थे। रात करीब 10 बजे दोनों आरक्षक बाइक से शहर की तरफ लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक महाराणा प्रताप चौक स्थित फ्लाई ओवर के पास पहुंची थी। उसी समय अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आ गए।

सिर में आई गंभीर चोट, मौके पर हुई मौत
घटना के बाद राहगीरों ने हादसे की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घायल नवीन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतक संदीप के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

वाहन की तलाश के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस
हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरक्षकों की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो पाई है, जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बारिश हो रही थी। ऐसे में पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए वाहन की तलाशी कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

धरती तप रही है, पर हमारे माथे पर शिकन तक नहीं,अबुझमाड़ के आदिवासी जहां जंगल बचा रहे हैं, हम एसी में जलवायु जलते देख...

Acn18.com/कैलेंडर के पलटते के पन्नों के साथ ही भारत शनै शनै तापमान की भट्टी नहीं, एक चलती-फिरती रोटिसरी में...

More Articles Like This

- Advertisement -