भैरव जयंती पर हुआ विशेष अनुष्ठान रतनपुर में.अंतिम दिवस हवन पूजन के साथ भंडारा में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

0
44

vlcsnap 2025 11 20 17h40m45s877

रतनपुर . महामाया की नगरी रतनपुर में भैरव बाबा का भी अपना विशेष स्थान है और उनकी प्रतिदिन भक्ति भाव से पूजा की जाती है। मार्गशीर्ष महीने में भैरव की जयंती मनाने की परंपरा है। रतनपुर के भैरव बाबा मंदिर में इस अवसर पर खास अनुष्ठान का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के लोग पहुंचे थे। स्थानीय पुरोहितों के द्वारा पूजा संपन्न कराई गई। इसमें कई प्रकार के सोपान देखने को मिले। अनुष्ठान के अंतिम दिवस मंदिर परिसर में हवन पूजन और आरती के बाद भंडारा संपन्न हुआ।