spot_img

सोनिया का राजनीति से रिटायरमेंट का इशारा:पार्टी के रायपुर अधिवेशन में बोलीं- भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी समाप्त हो सकती है

Must Read

acn18.com रायपुर /छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजनीति से रिटायरमेंट का इशारा कर दिया। सोनिया ने शनिवार को अपने संबोधन में कहा- भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही मेरी राजनीतिक पारी अब अंतिम पड़ाव पर है।

- Advertisement -

सोनिया ने पहली बार पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी संभालने से लेकर अब तक आए उतार-चढ़ाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- 1998 में जब मैं पहली बार पार्टी अध्यक्ष बनी तब से लेकर आज तक यानी पिछले 25 सालों में बहुत कुछ अच्छा और कुछ बुरा अनुभव भी रहा।

2004 और 2009 में पार्टी का परफॉर्मेंस हो या फिर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का मेरा निर्णय। यह व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए संतोषजनक रहा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मुझे पूरा सहयोग मिला। जिस बात से मुझे सबसे ज्यादा संतुष्टि है, वह ये कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ अब मेरी पारी समाप्त हो सकती है। ये पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है।

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता जरूरी
इधर, पार्टी के अधिवेशन में 2024 लोकसभा चुनाव में यूनाइटेड विपक्ष को लेकर भी बात हुई। पार्टी नेताओं ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए पूरे विपक्ष को एक मंच पर आना होगा। विपक्षी पार्टियों को थर्ड फ्रंट से बचना चाहिए। इस तरह का निर्णय उल्टे भाजपा को ही मजबूत करता है।

खड़गे बोले- देश में नफरत का माहौल है
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में नफरत का माहौल है। सरकार रेल, जेल, तेल सब कुछ अपने मित्रों को बेच रही है। दिल्ली सरकार में बैठे लोगों का DNA गरीब विरोधी है। सोनिया गांधी ने कहा कि, राहुल गांधी ने मुश्किल यात्रा को पूरा किया। देश और कांग्रेस के लिए ये चुनौती का वक्त है। राहुल आखिरी दिन, यानी रविवार को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस का 85वां अधिवेशन तस्वीरों में देखें…

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रियंका गांधी को रिसीव करने पहुंचे थे जहां कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में फूल बरसाए।
एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रियंका गांधी को रिसीव करने पहुंचे थे जहां कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में फूल बरसाए।
राष्ट्रगीत के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम।
राष्ट्रगीत के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम।
अधिवेशन के बीच बैठक से उठकर सोनिया गांधी को शॉल ओढ़ाते हुए दिखे राहुल गांधी।
अधिवेशन के बीच बैठक से उठकर सोनिया गांधी को शॉल ओढ़ाते हुए दिखे राहुल गांधी।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लोगों से 66 लीटर महुआ शराब जब्त,कोरबा आबकारी विभाग की कार्रवाई

Acn18.com/आबकारी विभाग की टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि धवईंपुर और ग्राम पोड़ी में अवैध महुआ शराब...

More Articles Like This

- Advertisement -